होम / UP POLITICES: चाचा शिवपाल को भतीजे के तरफ से मिल सकता है तोहफा, जल्द हो सकता है एलान

UP POLITICES: चाचा शिवपाल को भतीजे के तरफ से मिल सकता है तोहफा, जल्द हो सकता है एलान

• LAST UPDATED : January 31, 2023

UP POLITICES: (Uncle Shivpal may get a gift from nephew, may be announced soon): शिवपाल सिंह यादव की मैनपुरी उपचुनाव के बाद समाजवादी पार्टी में विलय हो गया था। जिसके बाद सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह को सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दे दी है। लेकिन एक बार फिर शिवपाल यादव को सपा की तरफ से तोहफा देने की तैयारी चल रही है।

बता दे, कुछ दिन पहले सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान किया गया था। जिसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया था। हालांकि शिवपाल यादव के अन्य किसी करीब को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली।

इसके आलावा शिवपाल यादव के साथ पार्टी छोड़कर जाने वालों को भी पार्टी में कोई वहज नहीं मिली। लेकिन अब फिर से इसकी भरपाई करने की तैयारी शुरू हो गई है।

यादव और मुस्लिम नेताओं का मिल सकती प्रमुखता

सूत्रों के अनुसार बुधवार को सपा की प्रदेश कार्यकारिणी का एलान होने की संभावना है। इसमें शिवपाल यादव के बेटे आदित्य को भी जगह दी जा सकती है। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए शिवपाल यादव के कुछ करीबियों को जगह दी जा सकती है। प्रदेश कार्यकारिणी में भी यादव और मुस्लिम नेताओं का प्रमुखता दी जाने की पूरी संभावना है।

ALSO READ- https://indianewsup.com/uttarakhand-new-sthe-dates-for-the-opening-of-the-doors-of-char-dham-were-announced-know-the-complete-details/

कार्यकारिणी में 64 सदस्य होंगे शामिल

हालांकि सपा की इस सूची में शिवपाल यादव के परिवार से केवल उनके बेटे आदित्य यादव को जगह मिलने की संभावना है। जबकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी में परिवार से 6 लोगों को जगह दी गई है। आपको बता दे, इस सूचि में अखिलेश यादव के अलावा प्रोफेसर राम गोपाल यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेज प्रताप यादव को जगह मिली है।

रविवार के बैठक में राम गोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। जबकि धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेज प्रताप यादव कार्यकारिणी के सदस्य हैं। इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहले 55 सदस्य थे, जबकि इस बार 64 सदस्य हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox