होम / UP Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम की कांग्रेस को सलाह, बोले- अकेले लड़ें चुनाव  

UP Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम की कांग्रेस को सलाह, बोले- अकेले लड़ें चुनाव  

• LAST UPDATED : January 27, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Election 2024:  बिहार के सियासत में आए भूचाल के कारण लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार एक बार फिर से इंडिया गठबंधन के साथ जा सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो विपक्ष दल की लड़ाई बहुत कमजोर हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी अलग चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। जिसे देखते हुए कई तरह से पेंच फंसे हुए हैं, जिस पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

बिहार में हो रही हलचल क्या बोले कांग्रेस नेता 

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार में हो रही हलचल के बीच कांग्रेस को अकेले चुनाव लड़ने की सलाह दी है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इस तरह की बैसाखियों के सहारे इतनी बड़ी लड़ाई को नहीं लड़ा जा सकता। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ‘नीतीश कुमार की देश में कोई विश्वसनीयता नहीं बची है। इसके लिए वो ख़ुद ज़िम्मेदार हैं और उनके फ़ैसले ज़िम्मेदार हैं। उनके फ़ैसले और हरकतों से ..जेडीयू की जो बातें हैं, जो हरकतें हैं उनसे लगता है कि इंडिया गठबंधन नाम की एक नई उम्मीद विपक्ष को मिल रही थी उस पर बहुत बड़े संकट के बादल मंडरा रहे हैं।’

आचार्य प्रमोद की कांग्रेस को सलाह

लोकसभा चुनाव के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि वो पूरे देश में अकेले  लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। इन बैसाखियों के सहारे से इतना बड़ा युद्ध नहीं जीता जा सकता। दलों को मिलाने की बात हो रही है लेकिन दिल ही नहीं मिल पा रहे हैं। नीतीश कुमार कुछ भी कर सकते हैं, ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ सकती हैं।  आम आदमी पार्टी भी पंजाब में सीट देने को तैयार नहीं।

ALSO READ:

Ram Mandir: रामलला को श्रद्धालुओं ने किया दिल खोलकर दान! एक महीने में चढ़ा इतने करोड़ का चढ़ावा 

Uttarakhand News: वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा रामायण और संस्कृत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox