UP Politics: अखिलेश यादव बोले, ‘कुछ महीनों बाद बीजेपी को सब सिखाएगी जनता, महंगाई ने तोड़ी आम लोगों की कमर’

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अभी से जुट गए हैं। सपा प्रमुख ने आज पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बीजेपी (BJP) सरकार पर जमकर प्रहार किया। अखिलेश ने कहा कि “जबसे भाजपा सत्ता में आई है लोगों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। समाज का हर वर्ग परेशान है।

किसान और गरीब सभी महंगाई की मार झेल रहे हैं। भाजपा की केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारें जनता को सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही है। जनता अब समझ चुकी है और वह भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। परेशान जनता अब बस चंद महीनों के बाद ही होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का इंतजार कर रही है।”

चुनाव के बाद बढ़ने लगी महंगाई

सपा प्रमुख ने कहा जैसे ही निकाय चुनाव समाप्त हुए फिर से महंगाई का असर दिखना शुरू हो गया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “चुनाव समाप्त हुए खाद्य सामग्री लोगों की पहुंच से बाहर होने लगी है। अरहर की दाल 30 रूपये महंगी हो गई। बेसन, चीनी, रसोई गैस के भी दाम बढ़ गये। किसान को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है जबकि खाद, बीज, कीटनाशक आदि के दाम बढ़ रहे हैं। अब लोग क्या करें? कैसे अपनी जिंदगी चलायें?”

किसानों को झेलनी पड़ रही दुर्दशा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि “खेती-किसानी अब मुनाफे का धंधा नहीं रह गयी है। हमेशा वह घाटे में ही रहती है। भाजपा सरकार एमएसपी का बहाना क्यों करती है? जबकि किसानों को उसकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कभी नहीं मिला है। गेहूं, धान के क्रय केन्द्रों पर किसान की फसल की खरीद में तमाम अड़चने लगाई जाती है।”

Also Read:

Ghaziabad-Aligarh Expressway : 100 घंटे में बन गई 100 किलोमीटर लंबी सड़क, बना नया रिकॉर्ड

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago