UP Politics: बोले अखिलेश यादव, “देश गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा, लोकतंत्र की मूल भावना पर हो रहा प्रहार

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज राजधानी में सपा कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। सपा प्रमुख ने इस दौरान सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस समय देश गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। लोकतंत्र की मूल भावना पर प्रहार हो रहा है। संविधान को कमजोर करने की साजिशें हो रही है। पिछड़ों का आरक्षण छीनने के लिए षडयंत्र हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का हमेशा विरोध करती रही है।

समाजवादी विचारधारा से बढ़ें आगे

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि हम सबको विरासत में मिली समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को जनता के सुख-दुख में शामिल रहना चाहिए। गरीब की मदद में पीछे नहीं रहना चाहिए। नगर निकाय और सन् 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए अभी से बूथस्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के काम में जुट जाना होगा। वोट बढ़ाना है।

सरकार में नहीं बचीं है नैतिकता

सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार में किसी प्रकार की कोई नैतिकता नहीं बची है। वह विपक्ष और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए निम्नस्तरीय हथकंडे अपनाती है। विरोध की आवाज को कुचलना भाजपा की नीति है। भाजपा के झूठ-फरेब का जवाब जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी।

Also Read: UP Politics: यूपी को मिला नया कार्यवाहक डीजीपी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago