होम / UP Politics: BSP ने लिया बड़ा फैसला, इस पूर्व विधायक को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए वजह

UP Politics: BSP ने लिया बड़ा फैसला, इस पूर्व विधायक को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए वजह

• LAST UPDATED : April 19, 2023

UP Politics: प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे हैं। इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। ऐसे में मायावती भी एक्टिव है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रति इमानदारी से काम ना करने वालों पर गाज गिर रही है। मायावती ने प्रदेश कद्दावर नेता और पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त होने का आरोप लगा है। वो मायावती की सरकार में मंत्री थे साथ ही नौंतनवा विधानसभा से विधायक रह चुके है। निष्कासन का आदेश महराजगंज के बीएसपी के जिलाध्यक्ष ने जारी किया है।

क्यों दिखाया बाहर का रास्ता

दरअसल उनपर पार्टी ने जो लेटर जारी किया है उसमे लिखा गया है कि अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ अनुशासनहीनता मिली थी साथ ही तमाम शिकायतों की जांच करते हुए उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बसपा के महाराजगंज जिला अध्यक्ष ने पत्र जारी कर कहा कि उन्हें इस संबंध में कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई भी सुधार नहीं है। इसकी वजह से पार्टी हित में अमनमणि को निष्कासित किया जाता है।

सपा से भी हो चुके हैं निष्कासित

उल्लखनीय है कि पहले नौतनवां से विधायक अमनमणि त्रिपाठी को साल 2017 में सपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। उनपर आरोप लगाया गया था कि सपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण उनको पार्टी से निष्कासित किया गया था।

Also Read: Dry Day In UP: 22 अप्रैल को नहीं कर पाएंगे मदिरा का सेवन, घोषित हुआ ड्राई डे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox