UP Politics: यूपी की अर्थव्यवस्था पर CM योगी का बयान, बोले- यूपी अनंत संभावनाओं को प्रदेश..

India News UP ( इंडिया न्यूज ),UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के सरकारी आवास पर नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में ‘जिला घरेलू उत्पाद अनुमान उत्तर प्रदेश 2022-23’ पुस्तिका के प्रकाशन से संबंधित आदेश दिए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

नियोजित विकास आगे बढ़ाने की संभावना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार परिवार के जरिए लोगों के नियोजित विकास को आगे बढ़ाने की संभावना जताई है। परिवार के जरिए डाटा इंटीग्रेशन का काम आगे बढ़ाया जाता है और समय पर अपडेट डाटा भी अपलोड किया जाता है।

तोजी से बढ़ रही यूपी की अर्थव्यवस्था

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा यूपी अनंत संभावनाओं का प्रदेश है। प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद साल 2023-2024 में 25.48 लाख करोड़ रहा है, जो कि साल 2022-23 में ₹22.58 लाख करोड़ था। साल 2023-2024 में यूपी की अर्थव्यवस्था 08% की बढ़ोतरी से आगे बढ़ी है। प्रदेश सरकार के पिछले 07 सालों के नियोजित प्रयासों के परिणामस्वरूप इसमें बढ़ोतरी की संभावना है।

ALSO READ: UP Politics: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी फरार घोषित, तलाक के बिना दूसरी शादी का आरोप

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला घरेलू उत्पाद अनुमान उत्तर प्रदेश 2022-23 पुस्तिका में राज्य की जी.एस.डी.पी., जिले की डी.डी.पी. तथा राज्य में प्रतिशत हिस्सेदारी तथा जिले एवं राज्य की वार्षिक वृद्धि, जिले की प्रति व्यक्ति आय, उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय, जिले एवं उत्तर प्रदेश की प्रतिकूल परिस्थितियां आदि के आंकड़े शामिल किए जाएं। इस पुस्तिका में राज्य की सभी फर्मों एवं कृषि विज्ञान संस्थानों को भी शामिल किया जाएगा तथा उद्यम संवाद की स्थापना की जाएगी। जिसमें आंकड़ों के आधार पर शोध कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

ALSO READ: UP Weather: यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago