UP Politics: BJP छोड़ सुनील यादव फिर से सपा में शामिल, शिवपाल यादव बोले, ‘वो भटक गए थे मार्ग’

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: इटावा में आज सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव की उपस्थिति में सुनील यादव ने बीजेपी का साथ छोड़ सपा की साईकिल पर सवार हो गए। उन्होंने 4 माह पहले बीजेपी ज्वॉइन की थी। आज फिर से उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़ अपने पुराने साथी के साथ हाथ मिलाया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बीजेपी को कम समय में इन्होंने पहचान लिया। फिर से सुनिल का स्वागत है।

बीजेपी पर आक्रामक दिखे शिवपाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बीजेपी पर आक्रामक दिखे। उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंन कहा कि हम लोग समाजवादी है और समाजवादी ही रहेंगे। सुनील यादव भी समाजवादी है और आज इनके साथ हजारो लोग फिर से हमारे और समाजवादी के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे नजदीकी रहे सुनील यादव ने कुछ दिन के लिए दूरिया बना लिया थी वह भ्रमित हो गये थे।

शिवपाल यादव ने कहा कि हम लोगो ने मिलकर इटावा में भाजपा को चुनाव हरा ही दिया है, और इसके साथ साथ आगे भी आने वाले चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि अब चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव हो हम लोग भाजपा को हटाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज अगर पिछली सरकारों की तुलना की जाये तो सबसे भ्रष्ट सरकार भारतीय जनता पार्टी की है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 6 सालों में बीजेपी ने कोई काम नहीं किया। जनता ने भी मन बना लिया है भारतीय जनता पार्टी को वोट की चोट देने का काम करेंगी।

कर्नाटक के दौरे पर हैं अखिलेश

प्रदेश के साथ साथ सपा खुद को दक्षिण में भी मजबूत करने में लगी है। दअसल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 3 दिन के दौरे पर कर्नाटक में हैं। आज वो लखनऊ से कर्नाटक के लिए रवाना हुए। वहां पर सपा प्रमुख 5 जनसभाओं को संबोधित करेंगे तो वहीं लोगों से सपा के पक्ष में वोट मांगने की कयावाद करेंगे। जानकारी हो कि 2018 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 14 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को खड़ किया था लेकिन सफलता किसी भी सीट पर नहीं मिली थी।

Also Read: Karnatak Election: मिशन दक्षिण मे जुटा विपक्ष, अखिलेश करेंगे तीन दिन का कर्नाटक दौरा, 7 जनसाभाओं को करेंगे संबोधित

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago