UP Politics: “प्रदेश में बहुत सारे लोग असुर,” सपा महासचिव ने सरकार पर बोला हमला

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: हाल ही में राजधानी लखनऊ में संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस हत्या को करने वाले बदमाशों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस प्रकरण अब प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष के तमाम नेता इस हत्याकांड के लिए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे है। इस कड़ी मे सपा के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सूबे की योगी सरकार पर जमकर प्रहार किया है। सपा नेता ने काह कि प्रदेश में कई असुर है। उन्होंने असुर की परिभाषा को बताते हुए कहा कि असुर वो है जो अत्याचार करे।

प्रदेश में कई लोग असुर

सपा महासचिव ने कहा कि प्रदेश में कई लोग असुर है। उन्होंने कहा कि “लखनऊ में एक के बाद एक ऐसी हत्याएं हो रही हैं। यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अगर राज्य सरकार खुद मानती है कि ऐसी हत्याएं ठीक हैं तो उन्हें कौन रोकने वाला है? यहां बहुत सारे ‘असुर’ हैं, ‘असुर’ वे हैं जो लोगों पर अत्याचार करते हैं”

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस प्रकरण पर अपनी बातों को रखा था। उन्होंने कहा था कि अगर इस विषय पर हम कुछ कहेंगे तो वो लोग कहेंगे की ये सपा ने ही कराया है। अखिलेश यादव ने इस मामले में अपनी बातों को रखते हुए कहा था कि प्रदेश में अब कानून व्यवस्थ रह ही नही गई है। कोई भी किसी को मार दे रहा है।

कोर्ट परिसर में हो की गई थी संजीव जीवा की हत्या

उल्लेखनीय है कि लखनऊ के सिविल कोर्ट परिसर में पश्चिमी यूपी के कुख्यात अपराधी संजीव जीवा को उस वक्त बदमाशों ने गोली मार दी थी जब उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। जिन बदमाशों ने उसे गोली मारी थी वो कथित वकील की वेस भूसा में आए थे। बदमाशों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं कोर्ट ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Also Read:

Lucknow: ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ की मदद से लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का सीएम ने किया सम्मान

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago