होम / UP Politics: पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से भाजपा का नाम हटाया, क्या राहुल गांधी की यात्रा में होंगे शामिल?

UP Politics: पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से भाजपा का नाम हटाया, क्या राहुल गांधी की यात्रा में होंगे शामिल?

• LAST UPDATED : December 26, 2022

UP Politics

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल से भाजपा का नाम हटा दिया है। उन्होंने खुद को सिर्फ पीलीभीत से सांसद के तौर पर लिखा है। वरुण अक्सर अपनी ही भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं। उनके इस कदम को कांग्रेस की तरफ झुकाव की तरह देखा जा रहा है। इसके कई कारण हैं।

उन्होंने भारत-चीन विवाद के बीच अपनी दादी इंदिरा गांधी की सराहना की, वहीं पूर्व पीएम संजय गांधी को याद किया था। यह 2019 में उनके बयान से बिलकुल यूटर्न लेने जैसा है। 2019 में उन्होंने यह कहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी कि उनके परिवार में कई लोग पीएम रहे, लेकिन उन्हें जो सम्मान नरेंद्र मोदी ने दिया, वह किसी ने नहीं दिया।

ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या वरुण गांधी आगामी दिनों में यूपी में होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे? यूपी की राजनीति में यह सवाल यू हीं नहीं उठ रहा है, इसके अपने कई कारण हैं।

वरुण अक्सर अपनी ही भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं।

किसान आंदोलन में बेहद आक्रामक दिखे थे वरुण गांधी
वरुण गांधी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ लोकहित से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान वे अपनी ही सरकार के खिलाफ बेहद आक्रामक नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को याद कर सबको चौंका दिया। क्योंकि इंदिरा गांधी परिवार से दूरियां होने पर भाजपा ने ही मेनका गांधी और वरुण गांधी को सहारा दिया था। भाजपा ने मेनका को केंद्र सरकार में मंत्री भी बनाया था।

मोदी-शाह का जैसे-जैसे दबदबा बढ़ा, वरुण हाशिए पर गए
2014 में केंद्र में भाजपा सत्ता में आई। तब वरुण की मां मेनका गांधी को मंत्री बनाया गया। लेकिन मोदी-शाह का जैसे जैसे भाजपा में दबदबा बढ़ता गया, मेनका और वरुण गांधी हाशिए पर चले गए। 2019 के चुनाव में मां-बेटे की सीट बदल दी गई। मोदी के दूसरे कार्यकाल में मेनका गांधी को मंत्री भी नहीं बनाया गया।

दादी के सहारे नारी शक्ति को याद किया
16 दिसंबर को देश ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर देश ने विजय दिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों के योगदान को याद किया। यही भाजपा की पॉलिटिकल लाइन भी रही। लेकिन वरुण गांधी पार्टी लाइन से इतर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की। युद्ध के बाद की एक तस्वीर को ट्वीट करते हुए वरुण गांधी ने लिखा-‘यह तस्वीर ऐतिहासिक है! जब हमारे वीर जवानों के शौर्य के आगे दुश्मन देश के 93000 सैनिकों के घुटने टेक दिये और एक नारी की इच्छाशक्ति ने विश्व का मानचित्र बदल दिया।

वरुण गांधी के ट्वीट की आखिरी लाइन है, ‘प्रधानमंत्री जी… और सेना प्रमुखों की मुस्कान में अमेरिका समर्थित पाक को हराने का आत्मविश्वास झलक रहा है।’

यह भी पढ़ें: Job Recruitment: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली भर्ती, 53 पद रिक्त

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox