UP Politics: UP के लिए राहुल गांधी ने की ये खास तैयारी, नेता और कार्यकर्ता को उतरेंगे मैदान में

India News UP (इंडिया न्यूज ),UP Politics: कांगेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी की रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे, वहीं वायनाड सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रियंका गांधी को मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस का ये फैसला असान नहीं है, बल्कि इसके कई सियासी मायने हैं। लोकसभा चुनाव में चौकाने वाले परिणाम से पार्टी काफी ज्यादा उत्साहित दिख रही है। कांग्रेस को ये उम्मीद है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपी फिर एक बार सियासी परचम लहलहाएगी।

पार्टी वोट प्रतिशत बढ़ाने में सफल रही कांग्रेस

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश की सीमा पर पहुंचते ही जातिगत जनगणना और पिछड़ों-दलितों की भागीदारी का मुद्दा उठाया था। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी यह मुद्दा लगातार उठाया गया। पिछड़े वर्गों का लोकसभा क्षेत्रवार सम्मेलन और संविधान रक्षा संकल्प जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का नतीजा यह रहा कि पार्टी वोट प्रतिशत बढ़ाने में सफल रही। चुनाव जीतने के तुरंत बाद रायबरेली में आयोजित कार्यकर्ता आभार सम्मेलन भी इसी रणनीति का हिस्सा है। कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं का आभार जताने के लिए पार्टी जल्द ही हर लोकसभा क्षेत्र में आभार सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में है।

ALSO READ: UP News: बेटों द्वारा संपत्ति छीनने पर पोते ने 89 वर्षीय महिला पर किया हमला, शिकायत दर्ज

यूपी में फिर जमाई जड़े

अब राहुल गांधी ने रायबरेली से सांसद बनने का ऐलान कर दिया है। इससे साफ है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में फिर से अपनी जड़ें जमा ली हैं। कुछ हद तक जनता और दूसरे दलों के नेताओं का रुझान भी यही बता रहा है, क्योंकि दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के कई नेता लगातार कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद बनने का सीधा फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

कांग्रेस उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि किसी भी विधानसभा में अपनी पकड़ मजबूत कर पूरे देश को संदेश दे सकती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि चुनाव के बाद कांग्रेस का उत्साह बढ़ा है। पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता फिर से मैदान में उतरने को तैयार है। राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और उत्साह बढ़ेगा।

ALSO READ: कभी शौहर की मां, फिर चचीजान….बुर्का पहनी औरत ने सुनाई अपनी दुख भरी कहानी

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago