होम / UP Politics: समाजवादी पार्टी का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…

UP Politics: समाजवादी पार्टी का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…

• LAST UPDATED : September 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), UP Politics: सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने भाजपा पर किया प्रहार। कहा भाजपा गंगा को तो साफ नहीं कर पाई मगर दूसरी पार्टी के गुंडो को अपने यहां शामिल कर कर जरूर पवित्र किया है। मुजफ्फरनगर में शनिवार को जनपद की विभिन्न जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन 

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में शनिवार को जनपद की विभिन्न जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा।

15 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा

सपा कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा गया, इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया जिसमें उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में कोई गुंडा नहीं है केवल समाजवादी पार्टी को भाजपा के द्वारा बदनाम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा गंगा को तो साफ नहीं कर पाई लेकिन दूसरी पार्टी से आए गुंडो को अपने यहां शामिल कर कर जरूर पवित्र कर दिया है।

50 से अधिक जन पंचायत का किया आयोजन 

दरअसल समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 9 अगस्त क्रांति दिवस को पार्टी के तत्वावधान में जनपद में 50 से अधिक जन पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें प्राप्त हुई प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जिनमें प्रमुख रूप से अत्यधिक वर्षा के कारण किसानों की फसलें तबाह होने की बात कहते हुए उन्हें मुआवजा न दिये जाने की बात करते हुए मांग की गई।
पीड़ित किसानों की आर्थिक सहायता की जाए।

जिला पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना की बजाज शुगर मिल पर गन्ना मूल्य के रूप में बकाया 200 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान की मांग की। जिला पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद में अवैध सूदखोरी की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारियों को जीएसटी मामलों में ईडी को कार्रवाई की छूट देने से उत्पीड़न बढ़ेगा।

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत में नगर पालिका क्षेत्र में की जा रही पेयजल आपूर्ति में भारी लापरवाही बरती जा रही है। दूषित जल की आपूर्ति से लोगों में विभिन्न संक्रामक रोग फैल रहे हैं। सरकार का ध्यान इस और आकृष्ट कराते हुए समस्या निराकरण की मांग की गई। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सफाई की उचित व्यवस्था करने की मांग भी जिला प्रशासन से की गई।

Also read: Aligarh News: मां को दिल्ली से दुबई प्लेन में बिठाकर लौट रहे बिहार के रहने वाले AMU छात्र की ट्रेन की चपेट में आने…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox