UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश बोले, बीजेपी निजीकरण कर आरक्षण को करना चाहती है खत्म, सरकार पर लगाए आरोप

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: लोकसभा चुनाव को देखते हुए तमाम राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में लग गए हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने सपा के तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस कड़ी में सपा के कार्यकर्ताओं से कहा कि वो बीजेपी के षड़यंत्रो को समझे। बीजेपी सरकार चुनाव जीतने के लिए साजिशे करती है। उन्होंने कहा कि बीजपी सरकार आरक्षण को खतम करना चाहती है। इस कारण ही निजीकरण को इसीलिए बढ़ावा दिया जा रहा है।

जातिगत जनगणना देश के लिए जरुरी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण को भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है। निजीकरण को इसीलिए बढ़ावा दिया जा रहा है। सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए जातीय जनगणना कराया जाना जरूरी है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं से कहा कि वे अपना ऐसा व्यवहार रखें कि किसी को शिकायत न हो। सभी का व्यवहार शिष्टाचार युक्त होना चाहिए। परस्पर सम्मान और विश्वास से समाजवादी पार्टी का ग्राफ जनता के बीच ऊंचा उठेगा।

लोकसभा की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता के सुख-दुःख में शामिल रहने तथा उनकी आवाज उठाने में कोई कसर न रखे। अभी से लोकसभा की तैयारियों में जुट जाए। वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो। रामगोपाल ने कहा कि भाजपा की कुदृष्टि उत्तर प्रदेश पर है। भाजपा समाजवादी पार्टी के समर्थकों के वोट कटाने की योजना बना रही है।

भाजपा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही है। वह कोई न कोई साजिश करती रहती है। किसान परेशान है। गेहूं की खरीद फर्जी हुई है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदाताओं के नाम कटने से बचाना है।

जनता के बीच कामों को बताएगी सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “समाजवादी सरकार और समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रचार में तेजी लाने और अनुशासन तथा संगठित होकर काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में षड्यंत्र की राजनीति बनाने में जुटी है। वह सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने की साजिशें करती आई है। सन् 2022 के विधानसभा चुनाव इसीलिए समाजवादी पार्टी के हाथ से निकल गया। छह साल के भाजपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश बर्बाद हो गया है। सभी मोर्चों पर भाजपा सरकार विफल साबित हुई है।”

Also Read:

UP Politics: अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला करारा हमला, कहा, ‘बीजेपी चुनाव जीतने के लिए साजिशें करने में अव्वल’

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago