होम / UP Politics: PM मोदी से मिले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जानें डिटेल में

UP Politics: PM मोदी से मिले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जानें डिटेल में

• LAST UPDATED : July 17, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। जानकारी के मुताबिक जब यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व इन दिनों विभिन्न राज्यों के नेताओं से मिलकर प्रशासन के ऊपर फीडबैक ले रहा है। भूपेंद्र चौधरी ने पीएम मोदी को प्रदेश के प्रशासन की खराब स्थिति के बारे में अवगत कराया। आपको बता दें कि चर्चा के दौरान, अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को प्रशासन में व्याप्त समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी दी।

Read More: Akhilesh Yadav: यूपी सरकार पर अखिलेश यादव बोले, ‘कल को ये कह देंगे बाढ़ है ही नहीं…’

अध्यक्ष बदले जा सकते हैं

जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा सकता है। पार्टी के अंदर से आ रही टिप्पणियों से यह संकेत मिल रहा है कि नेतृत्व में परिवर्तन की संभावना है। दूसरी तरफ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा अपने संगठन में सुधार करने के प्रयास में है। आगे अब यह देखना होगा कि इस बैठक के बाद भाजपा के अंदर क्या बदलाव होते हैं और प्रदेश की राजनीति पर इसका क्या असर पड़ता है।

Read More: Azamgarh News: नव विवाहिता पति-पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox