Up Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया समर्थन, बीजेपी पर जातीय जनगणना रोकने का लगाया आरोप

(State President of Congress party supported Chief Minister Nitish Kumar’s statement, accused BJP of stopping caste census) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का उत्तर प्रदेश (Up) के कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी ने खुलकर समर्थन किया है। बता दे, कुछ दिन पहले बिहार में नीतीश कुमार ने कहा, ‘अगर कांग्रेस चाह ले तो बीजेपी 100 सीटों पर सिमट सकती है।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी विपक्ष की पार्टी है। कांग्रेस को बिना साथ लिए संभव नहीं है की लड़ाई लड़ी जा सके। ये सोच देश के हित में है। उन्होंने कहा, देश हित में सभी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष आज बलरामपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी ने कहा कि “देश को बचाना पहला मुद्दा है। देश बचेगा तो राजनीति होगी और राजनीति होगी तो सबको लाभ मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा कि ‘हम सब लोग मिलकर अपनी अपनी जगह लड़ाई लड़े तो भाजपा को 100 का आंकड़ा पार करने में लाले पड़ जायेगे।’

Up Politics: अखिलेश यादव के जातीय जनगणना का किया समर्थन

प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी ने कहा कि ‘जो पार्टियां देश के हित में काम करना चाहती है वो कांग्रेस के साथ आएं। कांग्रेस अध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जातीय जनगणना का खुलकर समर्थन करते हुए कहा, जातीय जनगणना जरूर होनी चाहिए क्योंकि तभी पता लगेगा की किसकी कितनी संख्या है।

उन्होंने आगे कहा जब जानवरों की गणना हो सकती है, पेड़ पौधों की गणना हो सकती है, तो जातीय जनगणना क्यों नहीं हो सकती।

बीजेपी पर जातीय जनगणना रोकने का लगाया आरोप

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना कराना नही चाहती। उन्होंने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला करते हुए कहा कि केशव प्रसाद भाजपा की लिखी स्क्रिप्ट पर बोल रहे है। लेकिन अंदर से जातीय जनगणना कराना वो भी चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कानपुर देहात की घटना का ज्रिक करते हुए कहा कि इस घटना में प्रदेश सरकार पूरी तरह दोषी है। भाजपा की बुलडोजर नीति इंसानों की जिंदगियां निगलने लगी है । भाजपा की इस नीति का पूरे देश ने विरोध होना चाहिए ।

ALSO READ- आम आदमी पार्टी ने किया बुलडोजर आहुति यज्ञ, प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago