होम / UP Politics: ‘UP में गंदी राजनीति पर झाड़ू चलाने की शुरुआत निकाय चुनाव में हो गई’: संजय सिंह

UP Politics: ‘UP में गंदी राजनीति पर झाड़ू चलाने की शुरुआत निकाय चुनाव में हो गई’: संजय सिंह

• LAST UPDATED : May 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने अयोध्या में जमकर बीजेपी (BJP) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 में भारत जैसे देश में स्पष्ट बहुमत किसी एक पार्टी के पक्ष में नहीं आएगा। यही भारतीय राजनीति की सच्चाई है और 2024 में कोई न कोई गठबंधन सामने आएगा। भारतीय जनता पार्टी भी एनडीए बनाकर चुनाव लड़ी थी। स्वयं अटल जी को 23 पैरों की सरकार बनानी पड़ी थी।

CBI और ED सरकार के मैना तोता

सीबीआई और ईडी को तोता और मैना बता कर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा ‘ईडी ने खुद कोर्ट ने कहा कि तीन जगह संजय सिंह का नाम गलती से चार्जशीट में लिख दिया गया। जबकि कर्नाटक में मुस्लिम चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर उन्होंने कहा भारत जो है वह मिली-जुली संस्कृति का देश है सत्ता में भागीदारी हो नौकरी में भागीदारी हो सभी जाति धर्म के लोगों को अगर समान प्रतिनिधित्व मिलेगा। तो असंतोष कम रहेगा लोगों के काम आसानी से हो पाएंगे वही इसी क़ि साथ यूपी में नगर पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्साहित संजय सिंह कहते हैं उत्तर प्रदेश की गंदी राजनीति पर झाड़ू चलाने की शुरुआत इसी चुनाव से हुई है।’

एनडीए सरकार पर निशाना

संजय सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई क्या कहते थे। दो पैर से आदमी चलता है चार पैर से जानवर चलता है। 13 पैरों से चलने वाली देवगौड़ा जी की सरकार कैसे चलेगी और समय का खेल देखिए और स्वयं अटल जी को 23 पैरों की सरकार बनानी पड़ी। उन्होंने कहा कि मैंने आपको कहा कि यह भारतीय राजनीति की मौजूदा सच्चाई है मोदी जी भी आए तो गठबंधन से आए यूपीए की सरकार रही है। एनडीए की सरकार रही है 1984 के बाद किसी एक पार्टी की स्पष्ट बहुमत की सरकार एक पार्टी की वह अकेले चुनाव लड़ी हो और जीत गई हो ऐसा नहीं हुआ है।

निकाय चुनाव पर कही ये बात

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव से उत्साहित संजय सिंह कहते हैं कि इस चुनाव से उत्तर प्रदेश की गंदी राजनीति पर झाड़ू चलाने की शुरुआत हो गई है। इस चुनाव में हमने नारा दिया था सब का राज चलेगा और हिंदू मुस्लिम साथ चलेगा। हालांकि अयोध्या नगर निगम चुनाव में आपका एक मुस्लिम पार्षद प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाया है।

Also Read:

UP Politics: ‘बीजेपी ने भटकाने के आलावा पिछले 6 सालों में नहीं किया कोई और काम’, अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox