होम / UP Politics: ‘UP BJP चीफ भूपेंद्र चौधरी दें इस्तीफा’, पूर्व मंत्री सुनील भराला ने की मांग

UP Politics: ‘UP BJP चीफ भूपेंद्र चौधरी दें इस्तीफा’, पूर्व मंत्री सुनील भराला ने की मांग

• LAST UPDATED : July 18, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर आई है जिससे पूरे सियासत में हलचल मच गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से इस्तीफा देने की मांग की गई है। यह खबर भाजपा के अंदर चल रहे विवादों के बीच आई है। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील भराला ने यह मांग रखी है कि भूपेंद्र चौधरी इस्तीफा दें। जानकारी के मुताबिक सुनील भराला का कहना था कि भूपेंद्र चौधरी के इस्तीफा देने से कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत होगा और पार्टी के लिए एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

Read More: Kanwar Yatra: दुकानों पर नाम लिखने के आदेश पर भड़के अखिलश यादव, ‘जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है तो…’

सियासी माहौल का पारा हाई

सुनील भराला के इस मांग के बाद ही पार्टी में अगले ही पल चर्चाएं तेज हो गई हैं। सुनील भराला के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उम्मीद है कि नए नेतृत्व के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकेगा। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी के भीतर चल रहे विवादों को सुलझाने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। कइयों के अनुसार इसे सुनील बिराला का सीधा निशाना भूपेंद्र चौधरी पर माना जा रहा है।

Read More: CM Yogi: विधानसभा उपचुनाव के लिए ‘स्पेशल 30’ का CM योगी ने किया निर्माण

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox