होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सीएम योगी कानपुर में बोले, हमने कहा था रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे, अयोध्या में राम मंदिर का कार्य शुरू हो गया है, क्या ये कार्य सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग कर पाते है

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सीएम योगी कानपुर में बोले, हमने कहा था रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे, अयोध्या में राम मंदिर का कार्य शुरू हो गया है, क्या ये कार्य सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग कर पाते है

• LAST UPDATED : February 18, 2022

इंडिया न्यूज, कानपुर:

UP Vidhan Sabha Election 2022  सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा जो कहती है करके दिखाती है। हमने कहा था रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर का कार्य शुरू हो गया है, क्या ये कार्य सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग कर पाते है। 2023 में जब अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे तब पांच सौ वर्षों की हमारे पूर्वजों की कामना पूरी हुई है। हमारी पीढ़ी सबसे सौभाग्यशाली है कि हम भव्य मंदिर का निर्माण और रामलाला को स्थापित होते देख रहे हैं।


रामलला के आर्शीवद से भारत में रामराज्य की स्थापना होगी UP Vidhan Sabha Election 2022

रामलला के आशीर्वाद से भारत में रामराज्य की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में किस तरह डकैती पड़ती थी, गरीब कल्याण का पैसा लूट लिया जाता था। पांच साल पहले बिजली मिल पाती थी क्या आज तो मिल रही है। बिजली का पैसा लूट लिया जाता था। ये सारा पैसा समाजवादी पार्टी के इत्र वाले मित्र के घर जाता था। वह शुक्रवार की दोपहर कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा और गोविंदनगर सीट पर प्रत्याशियों के समर्थन में छठ मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


कानपुर में मेट्रो का संचालन हो रहा है UP Vidhan Sabha Election 2022

सीएम योगी ने कहा कि कानपुर में मेट्रो का संचालन हो रहा है, मां गंगा की असीम कृपा कानपुर पर है। सीसामऊ नाला चौदाह करोड़ लीटर सीवर गिराता था और आज वहां सेल्फी प्वाइंट बना है। आज गंगा मइया अविरल और निर्मल हैं और कानपुर को आशीर्वाद दे रही हैं।

भाजपा बनाएगी रिवर फ्रंट UP Vidhan Sabha Election 2022

सीएम ने कहा कि अब यहां एक रिवर फ्रंट का निर्माण होना चाहिये, यह काम डबल इंजन की सरकार करेगी। विकास की पहली शर्त होती है सुरक्षा आपने पांच साल में प्रदेश के अंदर कर्फ्यू लगते देखा है क्या। कानपुर में तो अराजकता फैलती थी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो लोग पलायन करता था और बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। पांच साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ, दंगों के कारण कर्फ्यू नहीं लगा है। अब कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा ने लिया है और बम की जगह अब कावड़ियां बम बम करते शिव की आराधना करते निकलते हैं।

Also Read : #UttarPradesh : अहमदाबाद ब्लास्ट केस में आजमगढ़ के पांच लोगों को फांसी

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox