Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, रायबरेली में बोले गृह मंत्री अमित शाह, सपा और कांग्रेस ने गरीबी हटाने की बात कह कर गरीबों को हटाना शुरू कर दिया

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को उनके गढ़ रायबरेली में घेरा और सपा कांगे्रस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने रायबरेली में ऊंचाहार से भाजपा के प्रत्याशी अमरपाल मौर्य के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के साथ बहुजन समाज पार्टी को भी अपने निशाने पर रखा।

सपा कांग्रेस ने गरीबों को हटा दिया UP Vidhan Sabha Election 2022

अमित शाह ने ऊंचाहार में कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया। इन लोगों ने गरीबी हटाने का नारा दिया और सच्चाई है कि इन दोनों पार्टियों ने गरीबों को हटा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 1.67 करोड़ माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया है। यूपी में सभी को 22 से 24 घंटे बिजली मिल रही है, पहले तो कुछ ही जिलों तक बिजली मिलती थी। भाजपा सरकार ने हर योजना का लाभ देने में किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं किया है। सभी को सरकारी योजना का पूरा लाभ मिल रहा है।

पहले की सरकारों में जातिवाद और परिवार वाद होता था UP Vidhan Sabha Election 2022

अमित शाह ने कहा कई साल से प्रदेश में सपा-बसपा, बसपा-सपा ये बुआ भतीजा की सरकारें चली। जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टीकरण इसके अलावा उन्होंने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज रायबरेली में आया हूं। पहले बिजली 24 घंटे आती थी क्या, बताओं,,,, नहीं अब भाजपा शासन में आती है।

Also Read : Dispute Between SP and BJP Workers in Ayodhya : अयोध्या में सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार, बीजेपी कार्यकर्ताओं से विवाद के बाद कार्रवाई

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago