होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, केजरीवाल ने साधा कुमार विश्वास पर निशाना, कहा कवि खुफिया एजेंसियों से बढ़कर है, उन्हें पहले से सब पता चल जाता है

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, केजरीवाल ने साधा कुमार विश्वास पर निशाना, कहा कवि खुफिया एजेंसियों से बढ़कर है, उन्हें पहले से सब पता चल जाता है

• LAST UPDATED : February 21, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022  यूपी विधान सभा चुनाव प्रचार अभियान की कमान थाम लखनऊ पहुंचे सीएम दिल्ली अरविन्द केजरीवाल ने रिफा ए आम क्लब के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कुमार विश्वास पर निशाना साधा और कहा कि कवि खुफिया एजेंसी से बढ़कर हैं। उन्हें सब पहले से पता चल जाता है। केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में हमने सरकारी स्कूलों में 12000 नए कमरे बनाकर तैयार किए हैं। इन कमरों में इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड, लिफ्ट लाइब्रेरी बनी हुई है। इसके अलावा बड़े हाल और सभागार भी बनाए गए हैं।

स्कूलों में 20 हजार कमरें बनवाए UP Vidhan Sabha Election 2022

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, पिछले सात साल में हमने स्कूलों में 20000 हजार कमरे बनाए हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि आप लोग बताएं पांच साल में योगी जी ने कितने स्कूल बनाए। यही नहीं, कोई कॉलेज, विश्वविद्यालय का निर्माण किया हो तो बताएं। हमने दिल्ली में तीन नए विश्वविद्यालय बनाए हैं। केजरीवाल ने कहा, भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ मूर्ख बनाया। दिल्ली में हमने पिछले 5 साल में 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बनाए, जहां आसानी से प्रारंभिक इलाज मिलता है। ये काम अन्य राज्य की सरकारें भी कर सकती हैं।

Also Read : UTTARPRADESH : सपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, चाचा शिवपाल भी शामिल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox