Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, उन्नाव में सीता का रोल करने वाली दीपिका चिलखिया और राजू श्रीवास्तव ने किया रोड़ शो, भाजपा के लिए मांगे वोट, पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत

इंडिया न्यूज, उन्नाव:

UP Vidhan Sabha Election 2022 सोमवार को रामायण सीरियल में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने रोड शो किया और सदर विधान सभा सीट से उम्मीदवार भाजपा के पंकज गुप्ता के लिए समर्थन और वोट की अपील की।
इस दौरान पुष्पवर्षा कर लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लोगों को रामकाज करने वाली भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। शाम को गंगाघाट मंडल में प्रचार रथ पर दीपिका के साथ साथ उत्तर प्रदेश फिल्म विकास बोर्ड के अध्यक्ष हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव भी सवार हुए और अपने अंदाज में भाजपा के लिए वोट मांगा।

पुष्प वर्षा कर किया स्वागत UP Vidhan Sabha Election 2022

रोड शो के दौरान शहर के बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा के बीच घरों की बालकनी से महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। अभिनेत्री ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। रास्ते में सीता मइया का पात्र निभाने वाली दीपिका की झलक पाने को जनता आतुर दिखी। बच्चें, बूढ़े और जवान सभी उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे। रोड शो में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

Also Read : UTTARPRADESH : सपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, चाचा शिवपाल भी शामिल

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago