Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022, कांग्रेस ने सीतापुर सदर से शमीना को बनाया प्रत्याशी, तो बिसवां से अभिनव भार्गव पर जताया भरोसा

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस की पहली सूची में सीतापुर जिले के भी दो प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक तो बिसवां से अभिनव भार्गव को प्रत्याशी बनाया गया है।

UP Vidhan Sabha Election 2022 सदर से प्रत्याशी बनीं शमीना शफीक की शैक्षिक योग्यता स्नातक है। पहले वह पेशे से शिक्षक थीं। करीब नौ वर्ष के करियर के बाद इन्होंने राजनीति की राह पकड़ ली। वर्तमान में वह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ ही केरल, दिल्ली व मुंबई की प्रभारी भी हैं। शमीना वर्ष 2012 से वर्ष 2015 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं। अब वह पहली बार विधानसभा चुनाव में सीतापुर सदर सीट से मैदान में उतर रहीं हैं।

बिसवां से अभिनव भार्गव UP Vidhan Sabha Election 2022

बिसवां से अभिनव भार्गव को मैदान में उतारा गया है। अभिनव दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वह वर्ष 2012 में पीस पार्टी से चुनाव लड़े थे। इसके बाद वर्ष 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। अभिनव पूर्व विधायक रामकुमार भार्गव के भतीजे हैं। रामकुमार भार्गव वर्ष 1984 में बिसवां से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। अभिनव ने लामार्टीनियर कालेज लखनऊ से हाईस्कूल पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उनका कंसट्रक्शन का काम है।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, यूपी में भाजपा के दिग्गज होंगे चुनाव मैदान में,सीएम योगी समेत उपमुख्यमंत्री भी उतरेंगे चुनाव मैदान में

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago