Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सम्भल के गुन्नौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं चाचा शिवपाल यादव, मुलायम सिंह इस सीट से रेकार्ड मतों से जीत चुके हैं चुनाव

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से चाचा शिवपाल यादव गुन्नौर सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। यह वही सीट है जहां से सपा संरक्षक व पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने कुल पड़े वोट का 91.45 फीसद मत पाकर सभी की जमानत जब्त करा दी थी।

भाजपा प्रत्याशी का वोट पांच अंकों में भी नहीं पहुंचा था। अब 20 साल बाद भी यह सीट चर्चा में आ सकती है। दो माह पहले तीन दिन का प्रवास कर राजनीतिक गर्माहट लाने वाले प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव की नजदीकियां सपा से बढ़ी तो गठबंधन तय हुआ। अब यह सीट प्रसपा के खेमें में पहुंच चुकी है।

उम्मीद लगाए नेता लखनऊ में कर रहे हैं कैंप UP Vidhan Sabha Election 2022

इसकी अधिकाधिक घोषणा तो नहीं हुई लेकिन गुन्नौर सीट से सपा के टिकट की उम्मीद लगाए तीन दिग्गज नेता लखनऊ में डेरा डाले तो रहे लेकिन अब वह निराश हैं। निराशा इस कदर कि पूछिए मत। अब कहते हैं कि जो लड़ेगा उसका मिलकर प्रचार होगा।

यह बातें स्पष्ट संकते हैं कि सीट प्रसपा को गई और दावेदार खुद प्रसपा प्रमुख होंगे। गुन्नौर की सीट के मायने सपा के लिए ज्यादा है। सम्भल को सपा का मजबूत गढ़ माना जाता है लेकिन 2017 के चुनाव में भाजपा ने जोरदार टक्कर दी थी। गुन्नौर जैसी सीट तक सपा से छीन ली थी।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, मुजफ्फरनगर थाने में भावुक हो कर रो पड़े बसपा नेता अरशद राणा, कहा 67 लाख देने के बाद भी टिकट नहीं मिला

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago