Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, बरेली के भोजीपुरा तथा बहेड़ी के विधायकों के टिकट बरकरार

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसमें दो प्रत्याशियों के नाम है। भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 नाम थे। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने जो सूची जारी की है, उसमें दो विधायकों के नाम है। भाजपा ने बरेली के बहेड़ी से विधायक छत्रपाल गंगवार तथा भोजीपुरा से विधायक बहोरनलाल मौर्य को फिर मैदान में उतारा है। दोनों ही अन्य पिछड़ा जाति के नेता हैं।

इस्तीफे को लेकर चर्चा में थे गंगवार UP Vidhan Sabha Election 2022

बसपा से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री बनने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के धर्म सिंह सैनी तथा दारा सिंह चौहान के साथ अन्य विधायकों के इस्तीफे की खबर के बीच में बहेड़ी से विधायक छत्रपाल गंगवार के भी इस्तीफे की खबर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद छत्रपाल गंगवार ने इसका जोरदार खंडन करने के साथ इस प्रकरण में केस भी दर्ज कराया था।

Read More: UP Assembly Elections 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, वर्चुल प्रचार के कारण लोक गायकों के आए अच्छे दिन, चुनाव पर गाए गाने सोशल मीडिया पर हो रहे हिट

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

3 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

3 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

3 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

3 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

3 weeks ago