होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने का किया फैसला

UP Vidhan Sabha Election 2022 : कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने का किया फैसला

• LAST UPDATED : January 19, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव के पहले जारी नेताओें के दलबदल के बीच एक और महिला नेता के पार्टी छोड़ने की चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपन की पोस्टर गर्ल और महिला कांग्रेस के मध्य जोन की उपाध्यक्ष डॉ प्रियंका मौर्या ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने टिकट वितरण में कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण नाराज हैं UP Vidhan Sabha Election 2022

कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से वह नाराज हैं। प्रियंका ने कहा कि ‘उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। लेकिन जब चुनाव के लिए टिकट देने की बारी आई, तो किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक ओबीसी की लड़की हूं और रिश्वत नहीं दे सकती थी

UP Vidhan Sabha Election 2022 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन पोस्टर के कतार में सबसे आगे खड़ी दिखने वाली प्रियंका मौर्य लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव की तैयारी कर रही थीं, लेकिन जारी लिस्ट में इस सीट से रुद्र दमन सिंह का नाम था। इसके बाद प्रियंका मौर्या ने ट्वीट कर आरोप लगाया, लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी।

Also Read : Aparna Yadav In BJP: अपर्णा यादव इन बीजेपी, मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी ज्वाइंन करने के बाद कहा कि राष्ट्रधर्म उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox