Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव परंपरागत मैनपुरी के करहल से लड़ेंगे चुनाव, इस सीट पर सपा 30 साल से नहीं हारी है चुनाव

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परंपरागत मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस सीट से सपा बीते 30 सालों से चुनाव नहीं हारी है। यह सीट सपा का गढ़ कहलाती है। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर के सदर तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज के सिराथू से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं।

सपा के मुख्य प्रवक्ता ने की पुष्टि UP Vidhan Sabha Election 2022

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने की पुष्टि की। इससे पहले लखनऊ में बुधवार को ही अखिलेश यादव ने इसका संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि हम तो सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के चुनाव का प्रभारी मैनपुरी से सांसद रहे तेज प्रताप यादव को बनाया गया है। मैनपुरी से ही मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। यहां पर 20 फरवरी को मतदान होगा।

30 साल से इस सीट पर चुनाव नहीं हारी है सपा UP Vidhan Sabha Election 2022

आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने इसका एलान कर दिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश यादव आजमगढ़ की किसी सीट या फिर बदायूं के गुन्नौर से चुनावी मैदान में आएंगे, लेकिन उनको पार्टी ने पैतृक सीट से मैदान में उतार दिया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी पिछले 30 वर्ष से चुनाव नहीं हारी है। 2017 के चुनाव में मोदी-योगी की लहर के बावजूद यहां सपा प्रत्याशी सोबरन सिंह को यहां 50 फीसदी वोट मिले थे। आधिकारिक तौर पर पार्टी ने इसकी घोषणा नहीं की है।

करहल से ही शिक्षा ग्रहण किया है मुलायम सिंह ने UP Vidhan Sabha Election 2022

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा ग्रहण की थी और इसके बाद वह यहां पर शिक्षक भी रहे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से महज पांच किलोमीटर दूर है। करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) का सात बार कब्जा रहा है। इस विधासभा सीट से 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी के बाबूराम यादव निर्वाचित हुए।

1989 से लगातार सपा जीत रही है UP Vidhan Sabha Election 2022

इस सीट पर 1989 व 1991 वह समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) 1993 व 1996 में सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 2000 के उपचुनाव में सपा के अनिल यादव जीते। 2002 में भाजपा के सोबरन सिंह यादव जीते। सोबरन सिंह यादव बाद में सपा में गए और 2007, 2012 और 2017 में विधायक चुने गए। करहल विधानसभा सीट से 2017 के चुनाव में सपा ने सोवरन सिंह सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे सोवरन सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रमा शाक्य को 40 हजार से अधिक वोट के बड़े अंतर से हराया।

Also Read : Akhilesh Casts Strings on Government Employees : सरकारी कर्मियों पर अखिलेश ने डाले डोरे, पुरानी पेंशन बहाल करने का किया वादा

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago