होम / UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, प्रतिष्ठिा का केंद्र बनी लखनऊ की कैंट विधान सभा सीट, भाजपा का रही है गढ़, 2012 में कांग्रेस ने जीत ली थी यह सीट

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, प्रतिष्ठिा का केंद्र बनी लखनऊ की कैंट विधान सभा सीट, भाजपा का रही है गढ़, 2012 में कांग्रेस ने जीत ली थी यह सीट

• LAST UPDATED : January 20, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 लखनऊ में भाजपा गढ़ मानी जाने वाली कैंट विधान सभा सीट पर भाजपा किसे टिकट दे रही है। इसकी चर्चा पूरे शहर में है। इस सीट पर प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार की प्रतिष्ठा भी जुड़ गई है। एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक को टिकट दिलाने की उम्मीद में अब भी प्रयास कर रही हैं।

UP Vidhan Sabha Election 2022 वहीं दूसरी ओर सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा बिष्ट यादव के बुधवार को भाजपा में शामिल होते ही लखनऊ कैंट सीट पर हलचल तेज हो गयी है। ऐसे हालात में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा किस कंडीडेट पर भरोसा जताती है। या किसी और पर भरोसा करेगी। इन तमाम बिंदुओं को लेकर गली मोहल्लों से लेकर पार्टी आफिस तक चर्चा जोर शोर से हो रही है।

भाजपा का गढ़ मानी जाती है कैंट विधान सभा सीट UP Vidhan Sabha Election 2022

लखनऊ की कैंट विधान सभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। यह अलग बात है कि कांग्रेस में रहते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में यह सीट मौजूदा भाजपा विधायक सुरेश चंद तिवारी से जीत ली थी। इसके बाद 2017 के विधान सभा चुनाव से पहले रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थी।

भाजपा के टिकट पर जोशी ने अपर्णा को हरा दिया थाा UP Vidhan Sabha Election 2022

भाजपा के खेमें आने के बाद रीता बहुगुणा जोशी चुनाव लड़ीं तो उनके सामने सपा व कांग्रेस गठबंधन की अपर्णा बिष्ट यादव थीं। दो पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार की दो महिलाएं आमने सामने थीं लेकिन जीत रीता बहुगुणा जोशी की हुई। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए रीता बहुगुणा प्रयागराज चली गयीं। यहां उपचुनाव में सुरेश चंद तिवारी को भाजपा से फिर टिकट मिला और वह फिर से विजयी हुए।


अपर्णा यादव कैंट सीट पर रही हैं सक्रिय UP Vidhan Sabha Election 2022

सपा से भाजपा में आई अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट विधान सभा सीट पर लगातार सक्रियता बनाए हुए थी। इसके चलते यह भाजपा में आने के बाद टिकट की दावेदार हो गई हैं। वहीं सांसद बनने के बाद भी रीता बहुगुणा जोशी कैंट में समय समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती रही हैं।

UP Vidhan Sabha Election 2022 रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक जोशी को टिकट दिलवाने के लिए प्रयास कर रही हैं। इधर अपर्णा बिष्ट यादव की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। कैंट का टिकट इन दोनों में किसी को मिलेगा फिलहाल तय नहीं है। चर्चा इस बात की भी जोरों से हैं कि उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा इस सीट से मैदान में उतर सकते हैं।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव परंपरागत मैनपुरी के करहल से लड़ेंगे चुनाव, इस सीट पर सपा 30 साल से नहीं हारी है चुनाव

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox