होम / UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, यूपी में सीएम फेस होंगी कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, यूपी में सीएम फेस होंगी कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा

• LAST UPDATED : January 21, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की प्रिंयका गांधी वाड्रा सीएम फेस होंगी, इस मामले में शुक्रवार खुद उन्होंने ही स्पष्ट कर दिया। नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद के बारे में कयासों को विराम दे दिया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्पष्ट कहा कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है। मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। जहां तक मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में सवाल है, तो मेरा ही चेहरा सबसे अधिक दिख रहा है।

पंजाब और उतराखंड में परिणाम हमारे पक्ष में होंगे UP Vidhan Sabha Election 2022

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पंजाब में हमारी पार्टी के सभी नेता सामूहिक रूप से पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के प्रयास में लगे हैं। उत्तराखंड में भी परिणाम हमारे पक्ष में रहेंगे। उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी के प्रत्याशी काफी अच्छा चुनाव लड़ेंगे। जिससे कि लोगों को कुछ अप्रत्याशित परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

यूपी में हम बड़े बदलाव का प्रयास कर रहे हैं UP Vidhan Sabha Election 2022

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम तो उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव के प्रयास में हैं। हमको भरोसा है कि हम सफल भी रहेंगे। हम भविष्य की ठोस बात करना चाहते हैं। आज चुनाव में जाति पर आधारित और सांप्रदायिक प्रचार किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि सकारात्मक बातें हों। भविष्य की बातें हों ताकि उत्तर प्रदेश का भविष्य उच्जवल हो सके। उत्तर प्रदेश से देश की राजनीति तय होती है। इसी कारण यहां से बड़ा बदलाव जरूरी है।

Read More: Section 144 Implemented in Kanpur: कानपुर में आज से लागू हुई धारा 144, चार या इससे ज्यादा लोग नहीं हो सकते इकठ्ठा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox