होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, बुलंदशहर में बोले योगी प्रदेश की तस्वीर भाजपा सरकार ने बदल दी है, किसानों का 36 हजार करोड़ा का कर्ज माफ किया

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, बुलंदशहर में बोले योगी प्रदेश की तस्वीर भाजपा सरकार ने बदल दी है, किसानों का 36 हजार करोड़ा का कर्ज माफ किया

• LAST UPDATED : January 22, 2022

इंडिया न्यूज, बुलंदशहर:

UP Vidhan Sabha Election 2022 सीएम योगी शनिवार को बुलंदशहर पहुंचे। नगर के निकुंज हाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 36 हजार करोड़ का किसानों का कर्ज माफ किया है। सूबे में बेटियों को सुरक्षा दी है। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंंने नगर में जनसंपर्क भी किया।

प्रबुद्ध लोगों से मिले और अपनी बात कही UP Vidhan Sabha Election 2022

निकुंज हाल में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में सरकार आते ही अवैध बूचड़खाने को बंद कराया गया। आमजन को सुरक्षा के साथ-साथ भयमुक्त माहौल दिया। मुख्यमंत्री कर्ज माफी योजना के अंतर्गत प्रदेश के 36 हजार करोड रुपये किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि कैराना में बैठकर जो कश्मीर का सपना देखते थे। ऐसे अराजक तत्वों पर लगाम कसने का काम प्रदेश में भाजपा सरकार ने किया।

सपा ने अपराधियों को चुनाव में उतारा है UP Vidhan Sabha Election 2022

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा और कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा ने ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। सपा के प्रत्याशियों के नाम से ही समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बही और सरकार ने यूपी की तसवीर बदल दी है।

Read More: Priyanka in UP: यूपी में प्रियंका ने सीएम फेस को नकार दिया, अब चुनाव लड़ेगी या नहींं, असमंजस बरकरार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox