होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस ने तैयार की अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, मनमोहन, राहुल व प्रियंका के अलावा कन्हैया कुमार अहम चेहरा

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस ने तैयार की अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, मनमोहन, राहुल व प्रियंका के अलावा कन्हैया कुमार अहम चेहरा

• LAST UPDATED : January 24, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022  यूपी विधान सभा 2022 के लिए कांगे्रस ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। कांग्रेस 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के साथ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ जवाहर लाल नेहरू विवि के छात्रनेता रहे कन्हैया कुमार भी है।

सोमवार जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची UP Vidhan Sabha Election 2022

कांग्रेस ने सोमवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस सूची को जारी किया है। 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार का भी नाम शामिल है।

स्टार प्रचारकों की सूची में यह नाम है शामिल UP Vidhan Sabha Election 2022

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा ‘मोना’, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नीतम, सुप्रिया श्रीनेत्र, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रनीति शिंदे, धीरज गुर्जर, रोहित चौधर और तौकीर आलम।

अहम पार्टियां पहले ही जारी कर चुकी है सूची

कांग्रेस से पहले भाजपा, समाजवादी पार्टी और बसपा की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Also Read : Women Face of BJP in UP : प्रचार में जुटीं अपर्णा, अदिति, प्रियंका, महिलाओं के बीच बनीं भाजपा की चेहरा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox