Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, पुरानी पेंशन बहाली का अखिलेश यादव का वायदा, शिक्षक नेताओं को नहीं है भरोसा कहा- कहीं चुनावी दांव पेंच तो नहीं

इंडिया न्यूज, बरेली:

UP Vidhan Sabha Election 2022 सपा के अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने का वायदा किया है। इस पर शिक्षकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद जग गई है। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक और कर्मचारी भी हैं, जो इसे सिर्फ चुनावी घोषणा मान रहे हैं। शिक्षक नेताओं का कहना है कि अभी तक राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे से दूरी बना रखी थी। ऐसे में अखिलेश यादव की घोषणा से उम्मीद जगी है।

कई शिक्षक नेता इस चुनावी घोषणा मान रहे UP Vidhan Sabha Election 2022

मुलायम सिंह यादव के समय में ही नई पेंशन लागू हुई थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुनेश कुमार अग्निहोत्री इसे सिर्फ चुनावी घोषणा मानते हैं। मुन्नेश का कहना है कि केंद्र में 2004 में अटल सरकार के समय एनपीएस लागू हुआ। इसके बाद सबसे पहले यह उत्तर प्रदेश में यह लागू हुआ और उस समय मुलायम सिंह यादव की सरकार थी।

UP Vidhan Sabha Election 2022 इसके अलावा 2016 में अखिलेश यादव सरकार में आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज में शिक्षक की मौत हो गई थी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है। इतने समय से शिक्षकों के साथ ही अन्य विभागीय कर्मचारियों की फिक्र किसी को नहीं हुई लेकिन, अब चुनावी उद्घोषणा के बाद इस तरह के दावे करना उनके द्वारा सिर्फ दावं-पेंच खेलने को दशार्ता है।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस ने तैयार की अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, मनमोहन, राहुल व प्रियंका के अलावा कन्हैया कुमार अहम चेहरा

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago