होम / UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, बसपा नेता अकीलुर्रहमान रालोद में हुए शामिल

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, बसपा नेता अकीलुर्रहमान रालोद में हुए शामिल

• LAST UPDATED : January 25, 2022

इंडिया न्यूज, सम्भल:

UP Vidhan Sabha Election 2022 बहुजन समाज पार्टी से दो बार विधायक तथा एक बार मंत्री रह चुके अकीलुर्रहमान खां ने रालोद की सदस्यता ले ली। हालांकि इनको बसपा ने पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हाल फिलहाल पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान के रालोद में जाने से सपा-रालोद गठबंधन को इसका फायदा मिलना तय है।

बदलेंगे राजनीतिक समीकरण UP Vidhan Sabha Election 2022

सम्भल के राजनीतिक समीकरण भी बदले बदले नजर आ सकते हैं। बहुजन समाज पार्टी से अकीलुर्रहमान खां वर्ष 2002 और 2007 में लगातार दो बार चुनाव जीतकर बहजोई से विधायक बने। परिसीमन के बाद बहजोई सीट असमोली के रूप में सामने आई तो 2012 के चुनाव में वह 47484 वोट लेकर दूसरे स्थान पर थे। 2017 के चुनाव में वह तीसरे नंबर में रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी 252640 मत पाकर तीसरे स्थान पर थे।

Also Read : Samajwadi Party Release 2nd List of Candidate: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की 159 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जेल में बंद आजम खान का नाम भी लिस्ट में शामिल

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox