होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस छोड़ सपा में वापसी कर सकते हैं दिग्गज राज बब्बर, ऐसा हुआ तो कांग्रेस में लगेगी सेंध

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस छोड़ सपा में वापसी कर सकते हैं दिग्गज राज बब्बर, ऐसा हुआ तो कांग्रेस में लगेगी सेंध

• LAST UPDATED : January 27, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। उनके दिग्गज नेता राज बब्बर कांग्रेस छोड़ कर सपा की साइकिल पर सवारी कर सकते हैं। सियासी हल्के में यह चर्चा इन दिनों जोरों पर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने के बाद कानपुर और फतेहपुर की राजनीति में प्रभाव रखने वाले पूर्व सांसद राकेश सचान ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। ऐसे में राज बब्बर के पार्टी छोड़ने से निश्चित तौर कांग्रेस को झटका लगेगा।

इंटरनेट मीडिया पर है जबरदस्त चर्चा UP Vidhan Sabha Election 2022

सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने जो तीन शब्दों में इशारे किए हैं वे सभी राज बब्बर की ओर इंगित कर रहे हैं। ऐसे में राज बब्बर के सपा में शामिल होने की सियासी चचार्एं तेज हो गई हैं। राज बब्बर कांग्रेस में 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही वह साइड लाइन चल रहे हैं।

UP Vidhan Sabha Election 2022 कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राज बब्बर ने राजनीतिक करियर की शुरूआत जनता दल से की थी। फिर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। 1994 में सपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा गया। 2004 में सपा के टिकट पर ही जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे। 2006 में उन्होंने सपा से नाता तोड़ लिया और करीब दो साल बाद 2008 में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Read More: Samajwadi Party Release List of 56 Candidate: यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की 56 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox