होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, इलाहाबाद की भाजपा सांसद रीता जोशी के बेटे मयंक क्या सपा में जाएंगे, चर्चा अफवाह निकली

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, इलाहाबाद की भाजपा सांसद रीता जोशी के बेटे मयंक क्या सपा में जाएंगे, चर्चा अफवाह निकली

• LAST UPDATED : January 28, 2022

इंडिया न्यूज,प्रयागराज: UP Vidhan Sabha Election 2022 प्रयागराज की सांसद रीटा बहुगुणा जोशी की बेटे मयंक जोशी के सपा में जाने की अफवाह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई। चर्चा यह हो रही थी कि भाजपा से टिकट न मिलने के कारण वह सपा में जा रहे हैं। पर यह खबर महज अफवाह ही निकली, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई।

सांसद रीता ने खुद मांगा था बेटे के लिए टिकट UP Vidhan Sabha Election 2022

मयंक जोशी के टिकट को लेकर चचार्ओं के पीछे दम है। वजह यह कि उनकी मां सांसद रीता जोशी ने पिछले दिनों दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर बेटे के लिए लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा था। साथ ही यह पेशकश भी की थी कि अगर पार्टी एक परिवार एक टिकट की नीति पर चलती है तो वह अपना इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं क्योंकि अब वह भविष्य में चुनाव लड़ने की इच्छुक भी नहीं हैं। रीता ने इसकी पुष्टि की थी और कहा कि उन्होंने बेटे के लिए टिकट मांगा हैं, पर नाराज नहीं हैं।

भाजपा में शामिल अपर्णा यादव भी हैं दावेदार UP Vidhan Sabha Election 2022

लखनऊ कैंट की सीट पर पेंच फंसने की पीछे एक वजह यह है कि कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हो चुकी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी इस सीट पर दावेदार हैं। वह लखनऊ कैंट से सक्रिय रही हैं। हालांकि इस मसले पर अभी पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Also Read : Lucknow Charbagh Railway Station will Become World Class : लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox