होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, अखिलेश के खिलाफ उतरें प्रो एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे और सपा के टिकट पर सांसद बने थे

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, अखिलेश के खिलाफ उतरें प्रो एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे और सपा के टिकट पर सांसद बने थे

• LAST UPDATED : January 31, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 मैनपुरी की करहल सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर भाजपा ने उनके खिलाफ कभी मुलायम सिंह के बेहद करीबी रहे प्रो एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में उतार दिया है। पहले चर्चा थी कि इस सीट से भाजपा मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को मैदान में उतार सकती है। पर ऐसा नहीं हुआ। राजनीति भी अजब है। कभी सपा में रहे और मुलायम के करीबी रहे एसपी सिंह बघेल बसपा में चले गए और मायावती के करीबी हो गए। अब वह भाजपा में हैं और केसरिया ओढ़े हैं।

पुलिस सेवा में थे और मुलायम सिंह की सुरक्षा में तैनात थे UP Vidhan Sabha Election 2022

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के निवासी सांसद प्रो. बघेल खादी पहनने से पहले पुलिस सेवा में सब इंस्पेक्टर थे और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा में तैनात रहे। वर्ष 1998 में मुलायम सिंह यादव ने उन्हें जलेसर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा और सफलता भी मिली। इसके बाद प्रो. बघेल ने मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 1999- 2004 में वे सपा की टिकट से ही लोकसभा गए।

UP Vidhan Sabha Election 2022 इसके बाद वे बसपा में सम्मिलित हुए और राज्यसभा सदस्य बनाया गया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। गृहमंत्री अमित शाह के करीबी कहे जाने वाले प्रो. बघेल को भाजपा ने ज्वाइन करते ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टूंडला विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया। जीत हासिल कर वे सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का हिस्सा बन गए।

Also Read : Congress’s Fourth List Released : कांग्रेस की चौथी सूची जारी, 61 में 24 महिला प्रत्याशी

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox