होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस ने शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुशा को उन्नाव से दिया टिकट

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस ने शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुशा को उन्नाव से दिया टिकट

• LAST UPDATED : January 31, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्नाव से मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने सोमवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। छह प्रत्याशियों की इस सूची में भी तीन महिलाएं हैं। उल्लेखनीय है कि शायर मुनव्वर राना यूपी में योगी की सरकार बनने पर पलायन की घोषणा भी कर चुके हैं। उनकी बेटी उरुशा राना लखनऊ में सीएए आंदोलन के दौरान बेहद सक्रिय थीं।

कांग्रेस ने 6 प्रत्याशियों की सूची जारी की UP Vidhan Sabha Election 2022

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को छह प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें लखनऊ, कानपुर नगर, उन्नाव तथा सुल्तानपुर के प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें लखनऊ से कांग्रेस ने तीन और प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया है। चौथे चरण में 23 फरवरी को लखनऊ में होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस ने आज अपने तीन प्रत्याशियों की और घोषणा कर दी है।

लखनऊ उत्तर से कांग्रेस ने अजय श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया गया है जो शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा लखनऊ पूर्वी सीट से पंकज तिवारी को टिकट दिया गया है जबकि कांग्रेस ने लखनऊ पश्चिमी सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार शाहना सिद्दीकी को मैदान में उतारा है।

विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की सास को दिया टिकट UP Vidhan Sabha Election 2022

कांग्रेस ने बिकरू कांड के बाद मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की सास गायत्री तिवारी को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। अमर दुबे विकास दुबे का भतीजा था। घटना के चार दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसकी पत्नी इसी मामले में जेल में बंद है। वहीं उन्नाव की पुरवा सीट से कांग्रेस ने शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा राणा को प्रत्याशी बनाया है।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, अखिलेश के खिलाफ उतरें प्रो एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे और सपा के टिकट पर सांसद बने थे

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox