Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, मथुरा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह बोले हमने प्रदेश से अपराध को खत्म कर दिया है

 

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मांट विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि यह प्रदेश की समृद्धि, प्रगति, संपन्नता का चुनाव है। वह मांट विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी राजेश चौधरी के पक्ष में जनसंपर्क और बैठक करने आए थे। उन्होंने अनुसूचित जाति के दो लोगों के घरों पर भोजन भी किया है।

जन संवाद कार्यक्रम में रखी अपनी बात UP Vidhan Sabha Election 2022

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाजना कस्बा स्थित फार्म हाउस पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान विधानसभा चुनाव जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, परिवारवाद, वंशवाद का चुनाव नहीं है, बल्कि प्रदेश की समृद्धि, प्रगति का चुनाव है। सपा शासन में अपराध की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। 2017 के बाद से क्राइम समाप्त हो गया है। यह बदलाव योगी सरकार में हुआ है।

लक्ष्मी कमल पर बैठकर आती है UP Vidhan Sabha Election 2022

भारत माता की जय बोलना, वंदे मातरम कहना, अपने को हिंदू कहना, राम मंदिर का निर्माण कराना, धारा 370 हटाना यदि सांप्रदायिक है, वह भी सांप्रदायिक है। लक्ष्मी हाथी-साइकिल पर बैठकर नहीं आती है, कमल पर बैठकर आती है। मुख्यमंत्री के रूप में योगी जैसा जनसेवक मिला है, जो जनता की खातिर 24 घंटे मेहनत करता है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपया भेजता हूं, जब कहीं जाकर 25 पैसे जनता पर पहुंचते हैं। किसान सम्मान निधि की छह हजार रुपये की धनराशि पूरी की पूरी खाते में पहुंचती है। मांट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेश चौधरी, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, पदम सिंह शर्मा, श्याम सिंह अहेरिया, विजय अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, महिपाल सिंह, देवी राम, राकेश फौजदार, चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More: ECI Extends Ban On Rallies Till Feb 11: चुनाव आयोग ने रैलियों पर प्रतिबन्ध को 11 फरवरी तक बढ़ाया, सभाओं में 1000 लोगों को शामिल होने की अनुमति

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago