होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, लखनऊ के सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने किया नामिनेशन, पुलिस सेवा छोड़ कर ज्वाइंन किया है भाजपा

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, लखनऊ के सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने किया नामिनेशन, पुलिस सेवा छोड़ कर ज्वाइंन किया है भाजपा

• LAST UPDATED : February 3, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022  पुलिस सेवा से रिजाइन कर भाजपा के बैनर तले राजनीति के मैदान में उतरे राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी के रूप में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन में केन्द्र सरकार के मंत्री कौशल किशोर, उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा और उत्तर प्रदेश के मंत्री डा महेन्द्र सिंह के साथ परिवार के लोग मौजूद थे।

जनसेवा की मर्यादित राजनीति का ही परचम लहराना है UP Vidhan Sabha Election 2022

लखनऊ कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमें सामाजिक जीवन के आदर्शों को सर्वोपरि जानकर परिवारवाद, जातिवाद और समाज विध्वंस की घृणित राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रनिर्माण और जनसेवा की मर्यादित राजनीति का ही परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर तथा योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया।

हनुमान सेतु मंदिर में अराधना का आर्शीवाद लिया UP Vidhan Sabha Election 2022

इससे पहले उन्होंने श्रद्धा के केंद्र हनुमान सेतु मंदिर पर हनुमान जी, दुर्गा माँ और गणेश जी की आराधना कर नामांकन दाखिल करने के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि परमात्मा मुझे उत्कृष्ट रूप में जनसेवा करने की शक्ति प्रदान करें।

Also Read : Fake IAS Officer Arrested by Jaunpur Police : पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी आईएएस अधिकारी, लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी बरामद

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox