होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, योगी आदित्यनाथ  के पास है 1 करोड़ 54 लाख 94 हजार 54 रुपए, आभूषण के नाम पर स्वर्ण कुंडल और सोने की चेन में रुद्राक्ष की माला, नहीं है उनके पास कोई कार, ना ही है कोई अचल संपत्ति

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, योगी आदित्यनाथ  के पास है 1 करोड़ 54 लाख 94 हजार 54 रुपए, आभूषण के नाम पर स्वर्ण कुंडल और सोने की चेन में रुद्राक्ष की माला, नहीं है उनके पास कोई कार, ना ही है कोई अचल संपत्ति

• LAST UPDATED : February 4, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर: 

UP Vidhan Sabha Election 2022 सीएम योगी ने नामांकन दाखिल करते हुए अपनी संपत्ति की घोषणा की है। उनके पास न कोई कार है और ना ही कोई अचल संपत्ति है। यह अलग बात है कि उनके पास करीब देढ़ करोड़ की रकम है जो अलग अलग बैंक में जमा है। इसके अलावा उनके पास सावधि जमा और पोस्टआफिस के बचत पत्र हैं। वह प्रति माह 3.65 लाख रुपये वेतन भत्ता पाते हैं।

53 माह में बढ़ी उनकी संपत्ति 59 लाख UP Vidhan Sabha Election 2022

53 माह में उनकी संपत्ति लगभग 59 लाख रुपये बढ़ी है। वर्ष 2017 में विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए नामांकन करते समय उन्होंने लगभग 96 लाख रुपये की चल संपत्ति की घोषणा की थी। लोकसभा चुनाव 2014 में उनके पास लगभग 72 लाख रुपये की संपत्ति थी।

कुल संपत्ति एक करोड़ 54 लाख 94 हजार 54 रुपये है UP Vidhan Sabha Election 2022

49 वर्षीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास वर्तमान में कुल संपत्ति एक करोड़ 54 लाख 94 हजार 54 रुपये है। आभूषण के नाम पर 20 ग्राम का स्वर्ण कुंडल और 10 ग्राम सोने की चेन में रुद्राक्ष की माला है। सुरक्षा की दृष्टि से एक रिवाल्वर व एक राइफल भी है। एक स्मार्टफोन भी है। शपथ पत्र के अनुसार क्रय करते समय स्वर्ण कुंडल का मूल्य 49 हजार, रुद्राक्ष माला 20 हजार, स्मार्ट फोन 12 हजार, रिवाल्वर एक लाख और रायफल का मूल्य 80 हजार रुपये था।

Also Read : Slogans Of Pakistan In Rally Of SP Candidate: सपा प्रत्याशी मनींद्र शुक्ला का पाकिस्तान प्रेम हुआ उजागर, रैली में ‘पाकिस्तान बनना है, साईकिल का बटन दबाना है’ के लगे नारे

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox