Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, बुलंदशहर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हम जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं

इंडिया न्यूज, बुलंदशहर:

UP Vidhan Sabha Election 2022 चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी जो कहती है वह करती है। जम्मू-कश्मीर को उसका हक दिलाया। जिस संकल्प को लेकर हम जनता के बीच आए उसी संकल्प के तहत श्रीराम मंदिर बन रहा है। काशी का विकास हो रहा है। भाजपा कभी हिंदू मुस्लिम की राजनीति नहीं करती यह जनता जान चुकी है। देश तोड़ने के लिए राजनीति नहीं की जानी चाहिए। देश बनाने के लिए राजनीति करनी चाहिए।

पहले की सरकारों में मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे UP Vidhan Sabha Election 2022

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें जेल जाना पड़ा। भाजपा के किसी भी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। पहले केंद्र से आया पैसा बीच में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री पैसा भेजते हैं तो आॅनलाइन किसान निधि के रूप में खाते में पहुंचता है वहीं अन्य योजनाओं के लिए भी इसी तरह का सिस्टम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनाया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी विशिष्ट पहचान है UP Vidhan Sabha Election 2022

भारत का विभाजन नहीं होना चाहिए इसी संकल्प को लेकर हम काम कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बोलने नहीं दिया जाता था लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ा है। पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकवादियों को मारा। राहुल गांधी ने देश के सैनिकों का का मनोबल गिराने का काम किया है। भारत को स्वावलंबी बनाने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

Also Read:  Darul Uloom Deoband Website Banned For 10 Days : दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर लगा 10 दिन का बैन, विवादास्पद फतवे के कारण उठाया गया कदम

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago