Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, दल-बदल के बीच आगरा में सपा से टिकट दावेदारों में बढ़ी बेचैनी

इंडिया न्यूज, आगरा: UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए 14 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको देखते हुए समाजवादी पार्टी के खेमे में हलचल तेज हो गई है।

UP Vidhan Sabha Election 2022 दावेदारों को सूची आने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। इधर, डा. धर्मपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी में बेचैनी बढ़ गई है। कुछ लोगों के सपा में भी शामिल होने की चचार्एं हैं। ऐसे में किसकों टिकट मिलेगा और किसका कटेगा, सभी असमंजस में हैं।

डा. धर्मपाल ने कुछ महीने पहले पाला बदल कर चौका दिया था UP Vidhan Sabha Election 2022

डा. धर्मपाल सिंह की कुछ महीने पहले ही सपा में वापसी हुई थी। उन्हें एत्मादपुर सीट पर प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मगर, ऐन वक्त पर उन्होंने पाला बदलकर न सिर्फ अपने समर्थकों को चौंका दिया बल्कि सपा पदाधिकारी भी हतप्रभ रह गए। इंटरनेट मीडिया पर जैसे ही डा. धर्मपाल सिंह की भाजपा में शामिल होने की तस्वीर वायरल हुई सपाइयों में चचार्ओं का बाजार गर्म हो गया।

UP Vidhan Sabha Election 2022 कुछ पदाधकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कुछ बड़े चेहरे जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। तभी प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। एक-दो में इस पर निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, विभिन्न विधानसभा सीटों पर ताल ठोंक रहे दावेदार भी सूची के इंतजार में घर बैठ गए हैं। उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण पर ब्रेक लगा दिए हैं।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, योगी सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी ने दिया इस्तीफा

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago