Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election 2022 : विधानसभा चुनाव 2022, कांग्रेस ने जीत के लिए मुरादाबाद में इन प्रत्याशियों पर लगाया दांव

इंडिया न्यूज, मुरादाबाद:

UP Vidhan Sabha Election 2022 विधानसभा चुनाव 2022 की कमान प्रियंका वाड्रा गांधी अपने हाथ में लेकर चल रही हैं। चुनाव को लेकर उन्होंने जबरदस्त सक्रियता दिखाई। प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने में भी कांग्रेस सबसे आगे रही। 125 प्रत्याशियों में मुरादाबाद की छह सीटों में दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें मुरादाबाद नगर सीट पर रिजवान कुरैशी और देहात विधानसभा सीट पर मु. नदीम को टिकट दिया गया है।

मुस्लिम वोटों पर कांग्रेस ने दांव खेला UP Vidhan Sabha Election 2022

चार सीटों पर नामों की घोषणा अभी बाकी है। इनके सामने कांग्रेस को जिताने और 15 साल का सूखा मिटाने की चुनौती रहेगी, जोकि आसान नहीं है। कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर मुस्लिम वोटों पर ही दांव खेला है। नगर विधानसभा क्षेत्र में 40 फीसद मुस्लिम वोट है तो देहात विधानसभा क्षेत्र में 65 फीसद से ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं। मुरादाबाद महानगर का बड़ा हिस्सा देहात विधानसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे में कांग्रेस को वापसी कराने की चुनौती होगी।

बड़े नेता के तौर पर उभरें हैं रिजवान कुरैशी UP Vidhan Sabha Election 2022

रिजवान कुरैशी पिछले कुछ सालों में सबसे मजबूत नेता के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। 2017 में महापौर के चुनाव में पार्टी ने उम्मीदवार बनाया। रिजवान कुरैशी ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने 73 हजार वोट प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 2016 में हुए महापौर उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को मात्र नौ हजार वोट मिले थे और वह चौथे स्थान पर रहे थे। वहीं, नदीम लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और लगातार दो बार से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, दल-बदल के बीच आगरा में सपा से टिकट दावेदारों में बढ़ी बेचैनी

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

3 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

3 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

3 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

3 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

3 weeks ago