होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 Result : यूपी विधान सभा चुनाव 2022 का परिणाम, दल बदलने वाले कई दिग्गज नेताओं को जनता ने नकार दिया

UP Vidhan Sabha Election 2022 Result : यूपी विधान सभा चुनाव 2022 का परिणाम, दल बदलने वाले कई दिग्गज नेताओं को जनता ने नकार दिया

• LAST UPDATED : March 15, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर: UP Vidhan Sabha Election 2022 Result

इसे सत्ता का लालच कहें या राजनीति में बदलाव की पहल, सच यह है कि यूपी विधान सभा चुनाव 2022 में कई दिग्गज नेताओं ने अपने तर्कों के संग दल और निष्ठा बदली लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। हालात यह रहे कि गोरखपुर-बस्ती मंडल के पांच विधायक को जनता ने चुनाव में हरा कर सत्ता से बाहर कर दिया। इसमें प्रमुख तौर पर हैं कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनय शंकर।

भाजपा से सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य हारे UP Vidhan Sabha Election 2022 Result

भाजपा सरकार में श्रम व सेवायोजन मंत्री व कुशीनगर की पडरौना सीट से विधायक रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पद से इस्तीफा देकर सपा में चले गए और साइकिल पर सवार हो गए। स्वामी प्रसाद पडरौना सीट को छोड़कर फाजिलनगर से चुनावी मैदान में उतरे। जैसे-जैसे ईवीएम खुलीं, स्वामी की हार का अंतर बढ़ता गया। बहुमत की जनता ने उन्हें नकार कर पहली बार चुनाव लड़ रहे भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा को अपना नेता चुन लिया।

विनय शंकर तिवारी भी हारें UP Vidhan Sabha Election 2022 Result

गोरखपुर के चिल्लूपार से बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी और संतकबीर नगर की खलीलाबाद सीट से भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे लखनऊ जाकर एक साथ साइकिल पर सवार हुए। विनय को तो सपा ने टिकट दिया, लेकिन जय चौबे को नहीं। लंबे मंथन और समीकरण के बाद अंतिम समय में जय को टिकट मिला। अंतिम परिणाम आते-आते जय भाजपा के नये चेहरे अंकुर राज तिवारी से हार गए। विनय शंकर तिवारी भी पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी से हार गए।

Also Read : Bulldozer Trend : बुलडोजर का ट्रेंड, महिलाएं प्रयागराज में मेंहदी लगवाते समय बुलडोजर बनवा रही हैं

Also Read :  Demand for Modi Yogi Masks and Pichkaris : होली के बाजार पर चढ़ा सियासत का रंग, मोदी-योगी के नाम पर बिक रही पिचकारियां

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox