होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 UpDate News : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, मऊ से भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि हार के डर से मैदान में नहीं उतरे मुख्तार अंसारी

UP Vidhan Sabha Election 2022 UpDate News : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, मऊ से भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि हार के डर से मैदान में नहीं उतरे मुख्तार अंसारी

• LAST UPDATED : February 22, 2022

इंडिया न्यूज, मऊ:
UP Vidhan Sabha Election 2022 UpDate News पांच बार के विधायक मुख्तार अंसारी इस चुनाव में नहीं उतरे हैं। इस बार उनका बेटा चुनाव लड़ रहा है। इस पर मऊ सदर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए तंज कसा और कहा कि अपने आप को बाहुबली मानने वाला मुख्तार इस बार के विधानसभा चुनाव में हार के डर से मैदान छोड़ चुके हैं।

न गुंडई चलेगी और ना दबंगई UP Vidhan Sabha Election 2022 UpDate News

अशोक सिंह ने कहा कि इस बार मुख्तार ने अपनी जगह बेटे को मैदान में उतारा है। वह खुद चुनाव लड़े या बेटा, बात तो एक ही है। अभी तक मुख्तार अंसारी सरकारों के संरक्षण पर गुंडागर्दी करता रहा है और चुनाव लड़ता और जीतता रहा है। पहली बार आमजन ने पांच वर्ष के योगी सरकार के सुशासन को देखा है। जो जनप्रतिनिधि 17 साल से जेल में हो, वह कैसा विकास करेगा, जनता जानती है। अब योगी आदित्यनाथ की सरकार है। जहां न तो गुंडई चलेगी और नहीं दबंगई। इसका खामियाजा ऐसे लोग भुगत चुके हैं।

Also Read : Karhal Assembly Seat Repolling in Jasvantpur : करहल के जसवंतपुर में कल फिर होगी वोटिंग, भाजपा प्रत्याशी ने की थी शिकायत

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox