Categories: राजनीति

UP Vidhan Sabha Election Result : भाजपा छोड़ने से चर्चा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी हार गए चुनाव

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election Result  यूपी विधान सभा चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। हर राउंड के बाद भाजपा का प्रदर्शन बेहत्तर होता जा रहा है। उधर भाजपा छोड़ कर सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी चुनाव हार गए। इन दोनों को भाजपा के कंडीडेट ने हरा दिया।

स्वामी प्रसाद मौर्य 36 हजार वोट से हारे UP Vidhan Sabha Election Result

कुशीनगर जिले के फाजिलनगर से भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य को 36 हजार से अधिक वोट से हराया। बीजेपी को छोड़ने के बाद भाजपा को सांप और खुद को नेवला बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि नाग रूपी आरएसएस और सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यूपी से खत्म करके ही दम लेगा।

धर्म सिंह सैनी भी हार गए चुनाव UP Vidhan Sabha Election Result

सहारनपुर के नकुड़ से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने समाजवादी पार्टी के डॉ. धर्म सिंह सैनी को पराजित किया। यहां पर बसपा के साहिल तीसरे स्थान पर रहे। सहारनपुर में पांच सीट में तीन पर भाजपा तथा दो में सपा गठबंधन के प्रत्याशी जीते हैं। गंगोह से भाजपा प्रत्याशी कीरत चौधरी तथा देवबंद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह जीते हैं। बेहट से गठबंधन प्रत्याशी उमर अली खान तथा सहारनपुर देहात से गठबंधन के आशु मलिक जीते हैं।

Read  More : Kanpur City Assembly Election Results : सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यालयों में सन्नाटा

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago