Uttar Pradesh : अयोध्या दौरा पर सीएम योगी, राम मंदिर का किया निरीक्षण, जल्द शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान

(CM Yogi on Ayodhya tour): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज अयोध्या (Ayodhya) दौरा किया। शॉपिंग कंपलेक्स का भी निरीक्षण किया।

  • हेलीकॉप्टर से अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंचे
  • 28 करोड़ राम नाम मंत्र का भी लोकार्पण की
  • शॉपिंग कंपलेक्स का भी निरीक्षण किया
  • विकास परियोजनाओं की जानकारियां ली
  • जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होंगी

हेलीकॉप्टर से अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंचे

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या दौरा किया। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में चल रही तमाम छोटी-बड़ी विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही साथ अयोध्या के तमाम उच्चाधिकारियों व अयोध्या के साधु संतों के साथ समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर अयोध्या के राम कथा पार्क में करीब 10:40 पर लैंड हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से व अयोध्या के मठ मंदिरों से अनूठा संबंध है। शायद इसीलिए अयोध्या में पदार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी सीधा हनुमानगढ़ी पहुंचे। इसके साथ ही बजरंगबली मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।

28 करोड़ राम नाम मंत्र का भी लोकार्पण की

वहां से निकलकर मुख्यमंत्री रामलला के दरबार पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जहा अयोध्या में बन रहे अद्वितीय भव्य राम मंदिर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर के साथ-साथ अयोध्या का भी लोकार्पण समय-समय पर करते रहते हैं।

रामलला के दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री अयोध्या में 28 करोड़ राम नाम मंत्र विराजमान राम दरबार वाले श्री राम नाम स्तूपम व रामलला भवन का भी लोकार्पण किया।

शॉपिंग कंपलेक्स का भी निरीक्षण किया

सीएम योगी का काफिला वहां से अपने प्रिय राम की नगरी अयोध्या में हो रहे तमाम विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए निकली। सीएम ने अयोध्या में बन रहे कॉरिडोर राम पथ भक्ति पथ जन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री अयोध्या में विस्थापित हुए व्यापारियों के लिए बन रहे। शॉपिंग कंपलेक्स का भी निरीक्षण किया और साथ ही साथ मल्टी लेवल पार्किंग का भी निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने अयोध्या के साधु संतों के साथ दोपहर का भोजन किया।

विकास परियोजनाओं की जानकारियां ली

अयोध्या के साधु संतो से अयोध्या विकास कार्यों पर सुझाव भी दिया। साधु संतों के साथ भेंट के बाद मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ अयोध्या के आयुक्त सभागार में एक लंबी मीटिंग की जिसमें अयोध्या के तमाम विकास परियोजनाओं पर गहन चर्चा हुई।

आयुक्त सभागार से ही सीधा मुख्यमंत्री हवाई पट्टी पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से अयोध्या में हो रहे विकास परियोजनाओं से संबंधित तमाम जानकारियां साझा की। अयोध्या में अपने द्वारा किए गए धन्य निरीक्षण के बारे में बताया, मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के बारे में भी बताया।

जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होंगी

रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने के साथ ही घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी और जल्द ही अयोध्या से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में पूरे 5 घंटे बिताए। उच्च अधिकारियों ने अपने सपनों की नगरी से जुड़ी हर विषय पर को निर्देशित किया। प्रेस ब्रीफिंग के बाद ही हवाई पट्टी से मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago