Categories: राजनीति

लखनऊ: बृजलाल खाबरी को मिली यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष की कमान, बसपा से किया था राजनीतिक सफर शुरू

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की डूबती नैय्या का बचाने के लिए एक चेहरे को चुन लिया गया है। यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष को चुन लिया गया है। बृजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष की महात्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि विधान सभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हटा दिया गया था। इसके बाद से यह कुर्सी खाली थी। यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। वहीं माना जा रहा है आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बृजलाल की भूमिका अहम होगी।

बृजलाल ने बसपा से की थी राजनीतिक पारी की शुरुआत
बता दें कि बृजलाल खाबरी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बसपा से की थी। कुछ ही समय में उनकी गिनती बुंदेलखंड बसपा के कद्दावर नेताओं में होने लगी। वह 1999 में जालौन-गरौठा सीट से जीत हासिल कर लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

विधानसभा चुनाव में मिल चुकी है करारी हार
बसपा के टिकट पर ही वह 2004 का भी चुनाव लड़े पर हार गए। 2008 में वह बसपा से राज्यसभा सदस्य बनें। 2014 के चुनाव में भी उन्हें हार मिली। 2016 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में वह ललितपुर की महरौनी सीट से चुनाव लड़े पर हार गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह जालौन-गरौठा सीट से चुनाव लड़े। 2022 के विधानसभा चुनाव में महरौनी से विधानसभा चुनाव लड़े दोनों ही बार उन्हें हार मिली।

6 महीने से चल रही थी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तलाश
यूपी विधानसभा चुनाव में निराशाजनक परिणाम आने के बाद अजय कुमार लल्लू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके करीब छह महीने बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी यूपी की प्रभारी रह चुकी हैं लेकिन उनकी लगातार सक्रियता के बावजूद कांग्रेस को प्रदेश में सिर्फ दो सीटों पर ही जीत मिली है।

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago