होम / सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, SP ने ट्वीट कर दी जानकारी

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, SP ने ट्वीट कर दी जानकारी

• LAST UPDATED : October 2, 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी लोग दिल्ली रवाना हो गए है। वहीं शिवपाल यादव भी दिल्ली में मौजूद हैं।

मुलायम सिंह की तबीयत को लेकर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि वह मेदांता के ICU में भर्ती हैं, हालत स्थिर है। वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। मुलायम सिंह का हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं होगा। अखिलेश यादव को सेहत की जानकारी दी गई है।

मुलायम सिंह की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह की हालत गंभीर है। उनका इलाज डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में चल रहा है। पिछले काफी समय से वो बीमार हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी लखनऊ से गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, शिवपाल यादव दिल्ली में मौजूद हैं।

डिप्टी सीएम केशव ने की स्वस्थ्य होने की कामना
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रर्थना करता हूं।

82 साल के हैं मुलायम
मुलायम इस वक्त 82 साल के हैं। इससे पहले 24 जून 2022 को मुलायम सिंह यादव की ज्यादा तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर रूटीन चेकअप और इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इससे पहले मुलायम सिंह यादव को 15 जून की शाम को मेदांता में भर्ती कराया गया था। यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था।

दरअसल, मुलायम सिंह यादव बीते दो साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। पहले भी वह कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए चुके हैं। मुलायम सिंह यादव को जुलाई, 2021 में भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे भी पहले अगस्त, 2020 में पेशाब की नली में संक्रमण के बाद और इस साल पेट में दर्द के बाद भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट में आंत में सूजन की समस्या सामने आई थी। इंफेक्शन का असर मुलायम के गुर्दों तक जा पहुंचा था। अक्टूबर, 2020 में मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे। यह अलग बात है कि उन्होंने वैक्सीन की डोज लगवाई थी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox