होम / Uttarakhand Bajrang Dal: कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल को बैन करने पर आज प्रदेश में जमकर प्रदर्शन, PFI से तुलना पर भड़के लोग

Uttarakhand Bajrang Dal: कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल को बैन करने पर आज प्रदेश में जमकर प्रदर्शन, PFI से तुलना पर भड़के लोग

• LAST UPDATED : May 4, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) उत्तराखंड :“Uttarakhand Bajrang Dal” कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में बजरंग दल संगठन को बैन करने पर आज बजरंग दल संगठन का कांग्रेस को लेकर देश सहित उत्तराखंड में भी जमकर प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता बजरंग दल की पीएफआई से तुलना कर रहे हैं।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं में गुस्सा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल संगठन को बैन करने का वादा किया है। जिससे बजरंग दल कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के खिलाफ खासा गुस्सा है। यही कारण है कि देश भर में आज बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी कांग्रेस मुख्यालय पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे हैं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आने होने के बाद पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी भी हुई और बजरंग दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हल्की झड़प भी देखी गई।

इस संगठन को बैन करना कांग्रेस की सही रणनीति

बता दें, बजरंग दल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक राष्ट्रवादी संगठन बजरंग दल की तुलना पीएफआई जैसे आतंकी संगठन से की है। जिसे बजरंग दल किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। जबकि कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह अपने प्रदर्शन के दौरान उग्र गतिविधियां कांग्रेस मुख्यालय पर बजरंग दल के कार्यकर्ता कर रहे हैं उसे देखते हुए इस संगठन को बैन करना कांग्रेस की सही रणनीति है।

हिंदू विरोधी बताते हुए ईट का जवाब पत्थर से देंगे

वहीं, कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अल्मोड़ा में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता बजरंग दल की पीएफआई से तुलना कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताते हुए ईट का जवाब पत्थर से देंगे।

Also Read: Dehradun News: अवैध मजारों पर चला विभाग का बुलडोजर, CM धामी के आदेश के बाद विभाग सख्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox