Violence in Manipur: अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला, कहा- मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे, लेकिन….

India News (इंडिया न्यूज़),Violence in Manipur: अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं। देश में माहौल इन दिनों बेहद खराब है। वहीं बरेली की बात करें तो यहां भी दंगा कराने की साजिश हुई। जिसके बाद से यह साफ पता चलता है कि सरकार का कानून व्यवस्था बनाए रखने में रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।

पूरे देश में सरकार नफरत की आग फैला रही

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में नफरत की आग फैलाने का काम कर रही है। भाजपा अपने मतलब के लिए राजनीतिक एजेंडे से लगातार सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम कर रही है।

अधिकारियों को दंडित किया जा रहा

अखिलेश यादव ने बुधवार को अपना एक बयान जारी करते हुए कहा कि मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं। देश में माहौल इन दिनों बेहद खराब है।सरकार अपनी विफलता छुपाने के लिए दंगों का सहारा ले रही। हाल ही में बरेली में दंगा कराने की साजिश हुई। इलसके साथ ही भाजपा सरकार हमेशा से ही दंगाइयों को शह देती आई है और कानून व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को लेकर गलत फैसले लेते हाई है।

डबल इंजन की सरकार नाकामी का उदाहरण

मणिपुर के बाद हरियाणा की हिंसा के बाद ये लगता है कि डबल इंजन की सरकार नाकामी का एक और उदाहरण है।सत्ताधारी सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फेल रहा। बात केंद्र सरकार की हो या प्रदेश सरकार की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं। इसके साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।

Also Read: Anxiety Attack: जानिए क्यों और किस वजह से होता है एंग्जायटी अटैक, कैसे कर सकते हैं इसे हैंडल

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago