होम / UP Governor: कौन बन सकता है यूपी का अगला राज्यपाल? किनके नाम लिस्ट में शामिल

UP Governor: कौन बन सकता है यूपी का अगला राज्यपाल? किनके नाम लिस्ट में शामिल

• LAST UPDATED : June 27, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज),UP Governor: इस साल देश के 9 राज्यों के गवर्नरो का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। आने वाले दो से तीन महीनो में यूपी,गुजरात समेत और 9 राज्यो को नए गवर्नर मिल सकते है। जुलाई से सितम्बर के बीच मौजूदा राज्यपालों का कार्यकाल खत्म हो जायेगा। ऐसे में इन राज्यों के नए गवर्नर कौन हो सकते है इसके कयास अभी से ही लगाए जा रहे है।

लिस्ट में ये तीन नाम है सबसे ऊपर

इस साल बीजेपी के अश्विनी चौबे ,वीके सिंह और डॉ हर्षवर्धन जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता लोकसभा चुनाव नहीं लड़े। वीके सिंह गाजियाबाद, अश्विनी चौबे बक्सर और हर्षवर्धन सिंह चंदिनि चौक से लगातार दो बार सांसद चुने गए थे। ऐसे में नए राज्यपाल के पद के लिए इन तीनो के नामो की चर्चा तेज हैं। जेनेरल वीके सिंह 2014 और 2019 में भाजपा की ओर से लोकसभा संसद रह चुके है। मोदी सरकार इन्हे अपने मंत्री मंडल में भी जगह दे चुकी है। मोदी सरकार में वीके सिंह ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय ,सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय,एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, में राज्यं मंत्री के तौर पर जिम्मेदारियां संभाली है।

डॉ हर्षवर्धन दिल्ली में 5 बार विधायक चुने जा चुके है। वे दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, शिक्षा ,कानून और न्याय मामलों के मंत्री रह चुके है।हर्षवर्धन केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पृथ्वी विज्ञान, के साथ साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में भी मंत्री रहे है। केंद्र सरकार में अश्विनी चौबे खाद्य और सार्वजनिक वितरण,पर्यावरण ,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अलावा कंज्यूमर अफेयर्स मामलों की भी जिम्मेदारियां संभाल चुके है।

Also Read:Radha Rani Controversy: प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच नहीं हुई सुलह, झूठी निकली सुलह की खबर

इन राज्यों के राजपाल का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश के आनंदी बेन पटेल ,गुजरात के आचार्य देवव्रत,केरल में आरिफ मोहम्मद खान,राजस्थान में कलराज मिश्र समेत हरयाणा , मणिपुर, मेघालय ,पंजाब और महाराष्ट्र के राजयपालो का भी कार्यकाल खत्म होने वाला है।

Also Read:बारिश के मौसम में लें इन चीजों का मजा, बन जाएगा दिन

Also Read:Old Pension Scheme: यूपी में पुरानी पेंशन स्कीम पर केवल इन्हें होगा फायदा, OPS के लिए जरूरी है ये काम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox